फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, problem, vechial

Udhampur News: वाहनों के चुनावी ड्यूटी पर जाने से यात्री परेशान

Fri, 19 Apr 2024 03:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 19 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
udhampur, problem, vechial
कम वाहन चलने के चलते दिनभर करते दिखे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा कर्मियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए शहर से तकरीबन 250 के करीब मेटाडोर गई हैं। इस कारण शहर में यात्री वाहनों की कमी होने का असर दिखाई दिया है। लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। इतना ही नहीं शहर के साथ लगते लिंक मार्गों पर चलने वाली मेटाडोर भी कम ही नजर आईं।

यात्री वाहन शहर में कम चलने के चलते शहर के सलाथिया चौक, एमएच चौक में ज्यादातर यात्री वाहनों का लोग इंतजार करते नजर आए। जिला के कई दूरदराज क्षेत्रों की ओर चलने वाली बसें भी चुनाव डयूटी में जाने के चलते चिनैनी, रामनगर, बसंतगढ़, व अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वागी बसें भी कम चलने से इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई यात्री तो प्राइवेट वाहन करके अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए तो कुछ वाहनों का घंटों इंतजार करते रहे। सुबह से लेकर शाम तक यात्री वाहनों की संख्या कम होने के कारण लोग इधर से उधर भटकते नजर आए। जहां एक तरफ यात्री वाहन चुनावी डयूटी पर गए है तो वहीं कुछ यात्री वाहन शादी समारोह में बुकिंग पर थे। जिसके चलते शहर में रोजाना चलने वाली मेटाडोर वीरवार को सड़कों पर कम ही नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed