फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, political, meeting, national conference

शांति और भाईचारे की मजबूती के लिए मिलकर करें काम : नेकां

Sat, 20 Jul 2024 05:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 20 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
udhampur, political, meeting, national conference
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के डुडियाल गांव में अल्पसंख्यक सेल की हुई बैठक
विज्ञापन

जिला सचिव बोले- सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लाना है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले सहित प्रदेश में शांति और भाईचारे को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता मिल कर काम करें। यह अपील नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के जिला सचिव कैप्टन पवित्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गांव डुडियाल में अल्पसंख्यक सेल की बैठक में की है।
उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का मिशन विभिन्न क्षेत्रों, धर्मों और भाषाओं के लोगों को एक साथ लाना है। जम्मू-कश्मीर की ताकत को कमजोर नहीं होने देंगे। शांति, प्रगति, भाईचारा, विकास और रोजगार के साथ जम्मू-कश्मीर को मजबूत करेंगे। पार्टी प्रदेश में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने और उन लोगों का विश्वास बहाल करने में विश्वास करती है, जो नौकरशाही के काम करने के तरीके से अलग-थलग महसूस करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक का लाभ पाने के लिए क्षेत्रों और धर्मों के आधार पर मतभेद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने आम जनता की शिकायतें सुनीं और बुनियादी सुविधाओं का जायजा भी लिया। कहा कि वर्तमान सत्तारूढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में केवल खोखले नारे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि हमें एकजुट होना चाहिए और डॉ. फारूक के हाथों को और मजबूत करना चाहिए। बैठक का आयोजन अनितुल्ला (ओबीसी सेल अध्यक्ष), चौधरी मोहम्मद गनी (एसटी सेल अध्यक्ष) और मोहम्मद सलीम (ब्लॉक सचिव) ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed