{"_id":"66aeb2104fcf6968a00aecf4","slug":"udhampur-police-thana-divis-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-113764-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोग करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोग करें सहयोग
Sun, 04 Aug 2024 04:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना दिवस पर डीएआर ने की अपील, समस्याएं भी सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत पुलिस स्टेशन पंचेरी में शनिवार को डीवाईएसपी डीएआर भुट्टो चौधरी की अध्यक्षता में पुलिस थाना दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।
बैठक में उठाए गए कई मुद्दों को मौके पर ही हल करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश जारी किए गए। अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों को बैठक के दौरान फीडबैक रिपोर्ट के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान का आश्वासन दिया गया। चौधरी ने लोगों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्र-विरोधी व असामाजिक तत्वों की पहचान करने में पुलिस व प्रशासन के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया।
उन्हें अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह भी दी गई, जिससे असामाजिक गतिविधियों और आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सके। स्थानीय लोगों को भी सलाह दी गई कि वे चल रहे बारिश के मौसम को देखते हुए एहतियाती कदम उठाएं। इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक शर्मा भी मौजूद थे।