{"_id":"66b16e885b239e51ae08a654","slug":"udhampur-police-public-meeting-udhampur-news-c-202-1-udh1007-113856-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता करे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता करे सहयोग
Tue, 06 Aug 2024 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पोस्ट डुडू में हुई पुलिस-पब्लिक बैठक, समस्याओं पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला पुलिस की ओर से पुलिस पोस्ट डुडू में पुलिस-पब्लिक बैठक पीएसआई वरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही समधान का आश्वासन दिया गया। वहीं, लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।
उन्होंने राष्ट्र विरोधी और असामाजिक तत्वों की पहचान करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु के देखे जाने पर तुरंत सूचित करने के लिए कहा। लोगों ने सामाजिक बुराइयों से निपटने में पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया और सामुदायिक संपर्क बैठकों की सुविधा के लिए जिला पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।
बैठक में प्रतिभागियों ने पिकेट पोस्टों पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने, नए पिकेट पोस्ट खोलने, जमा किए गए वीडीजी के हथियारों को उत्तराधिकारियों को वापस करने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व पुलिस कर्मचारी, चौकीदार, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने हिस्सा लिया।