फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, one person drowned

Udhampur News: जम्मू से घर लौटते समय तीन दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने गया युवक डूबा

Wed, 12 Jun 2024 06:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
udhampur, one person drowned
उधमपुर के तोलडी नाला इलाके में दोपहर बाद की घटना
विज्ञापन

किश्तवाड़ के धर्मशाला का रहने वाला था सैन्य कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर तोलडी नाला क्षेत्र में तवी नदी में नहाते एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। उसकी पहचान अमित (28) पुत्र विशन निवासी धर्मशाला किश्तवाड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक डूबने वाला युवक सैन्यकर्मी था और जम्मू से तीन अन्य दोस्तों के साथ घर जा रहा था। लेकिन, रास्ते में तोलडी नाला क्षेत्र में रुक कर तवी नदी पर नहाने चला गया था जहां गहरे पानी में डूब गया। हादसे के समय उसके तीन दोस्त भी साथ थे। उसके डूबते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकल लिया गया। लेकिन, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। यह हादसा मंगलवार दोपहर बाद तीन-चार बजे का है। इस तरह के हादसों की रोकथाम के लिए उधमपुर पुलिस और प्रशासन की तरफ से तवी नदी में नहाने की पाबंदी लगाई गई है। उक्त युवक किश्तवाड़ का रहने वाला था और उसे प्रशासन के इस आदेश की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed