फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur: No trace of terrorists found in Jofar village even on the third day, security forces searched the fo

Udhampur: जोफर गांव में तीसरे दिन भी नहीं मिला आतंकियों का कोई सुराग, सुरक्षाबलों ने खंगाले जंगल

Sat, 12 Apr 2025 03:43 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 12 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

उधमपुर के जोफर गांव में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
Udhampur: No trace of terrorists found in Jofar village even on the third day, security forces searched the fo
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला उधमपुर की तहसील रामनगर की पंचायत जोफर के कुलतियां इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद से छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। लेकिन शुक्रवार को तीसरे दिन भी आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


पुलिस और सुरक्षा बलों की कई टीमों द्वारा आतंकियों का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र और आसपास के जंगलों को खंगाला जा रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी सुबह की पहली किरण के साथ यह सर्च अभियान शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। पुलिस, एसओजी और सुरक्षा बलों की कई टीमें आतंकियों की तलाश में जुटी रहीं और सुबह से शाम तक जंगलों को छान मारा, लेकिन आतंकियों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र के पूर्व सरपंच बलराम ने बताया कि कोई मुठभेड़ नहीं हो रही है और आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार, 9 अप्रैल को दोपहर के समय जोफर गांव के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाते समय आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी, जो लगातार तीन घंटे तक चली और शाम 6 बजे बंद हो गई थी। तब से आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है, और पुलिस व सेना के जवान जंगलों को छान रहे हैं।

शुक्रवार को तीसरे दिन भी शाम तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि आतंकी जंगल में किसी प्राकृतिक गुफा में छिप गए हैं या अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले हैं। 

फिलहाल, सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराने के लिए घेराबंदी और अधिक सख्त कर दी है और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने बुधवार से ही घटनास्थल के पास डेरा डाल रखा है। इस अभियान में रामनगर थाना प्रभारी पूर्व सिंह, पुलिस के जवान और सुरक्षा बलों की कई टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed