फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news jammu kashmir

सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
udhampur news jammu kashmir
उधमपुर में ज्ञापन देने को जाते सफाई कर्मचारी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगे पूरी न होने पर एक बार फिर से हड़ताल की चेेतावनी दी है। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों का ज्ञापन सीईओ को सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया तो इसके बाद हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान काका हुसैन के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों केे ज्ञापन सीईओ संतोष कोतवाल को सौंपा। काका हुसैन ने कहा कि सरकार की तरफ से अस्थायी कर्मचरियों को स्थाई बनाने के लिए अभी तक कोई योजना तैयार नहीं की है। स्थायी बनाए जाने की उम्मीद में कर्मचारी करीब दस वर्ष से अस्थायी कर्मचारी बन कर काम कर रहे हैं। कम वेतन के कारण सभी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक कई स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की राशि नहीं दी गई है। उनकी मांग है कि इस राशि का भुगतान नकद किया जाए। नगर परिषद की तरफ से उनसे सरकारी छुट्टी के दिन भी काम करवाया जाता है, लेकिन किसी को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। जबकि अन्य विभागों में छुट्टी के दिन काम करने पर ढाई दिन के अतिरिक्त वेतन की सुविधा रखी गई है। पिछले दिनों भी मांग को लेकर आंदोलन किया था। नगर परिषद के चेयरमैन व अन्य अधिकारियों ने जल्द मांग को पूूरा करने का आश्वासन देकर आंदोलन को बंद करवा दिया था। लेकिन कई दिन गुजरनेे के बाद एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। आज फिर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंप कर अपनी मांग को नगर परिषद के सीईओ समक्ष रख रहे हैं। अगर दो दिन के अंदर मांग को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों काम छोड़ो हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे। इससे स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed