फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, airforce news

Udhampur News: वायुसेना ने कई क्षेत्रों में पहुंचाई राहत सामग्री, स्कूल के दस्तावेज बचाए

Thu, 09 Oct 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, airforce news
उधमपुर के सिवुना में बेघर हुए परिवारों के लिए  स्थापित किए गए टैंट। संवाद
बसंतगढ़ लाटी में भूस्खलन होने से कई मकान और कई सरकारी इमारतें हो गई थी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

उधमपुर। वायु सेना की सहायता से जिले के विभिन्न स्थानों पर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। सेना की 48 आरआर की टीम ने भूस्खलन के बाद लाटी घराट के क्षतिग्रस्त स्कूल से महत्वपूर्ण दस्तावेज व संपत्ति को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।
बसंतगढ़ लाटी में लैंडस्लाइड होने से कई मकान व कई सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें लाटी का स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें विद्यार्थियों के काफी जरूरी दस्तावेज दब गए थे। इस पर 48 आरआर के जवानों ने रक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर लिया। निस्वार्थ कार्य से यह सुनिश्चित किया कि बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रूप से निकाले गए और लोगों को सौंपे गए। वहीं, हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाने को लेकर अभियान अभी भी जारी है और मौसम की स्थिति के आधार पर और अधिक स्टेशनों तक पहुंचाया जा रहा।
विज्ञापन

राहत सामग्री वितरण सहित समस्याओं को सुना
एसीआर डॉ. उमेश शान ने नुकसान का आकलन करने के लिए पटवार हल्का उधमपुर के कशिराह में चन्नी पुल स्थल का दौरा किया। एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल और तहसीलदार ने उधमपुर के स्वयंसेवकों के साथ, उधमपुर के सिवुना क्षेत्र में बारिश से प्रभावित परिवारों को राशन और आवश्यक आपूर्ति वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली ढांचे की बहाली में लोगों ने मिलाया कंधा
कुद, मंडलोट, पचोट और संगोट के स्थानीय लोगों ने उधमपुर प्रशासन और पीडीडी बटोत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पानी के नमूने एकत्रित कर उन्हें निर्धारित प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए भेजा।

जम्मू-कटड़ा रेल ट्रैक हुआ बाधित
वहीं रविवार को रामनगर (रौन दोमेल) और मनवाल रेलवे स्टेशन के बीच सुरंग संख्या 16 के पास अचानक भूस्खलन के बाद जम्मू, उधमपुर और कटड़ा के बीच ट्रेन आवाजाही पूरी तरह से स्थगित कर दी गई है। राहत कर्मियों की ओर से मलबे को हटाया जा रहा है। इसके बाद रेलवे ट्रैक को पहुंचे नुकसान हा आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही जम्मू-कटड़ा के बीच हाल ही में शुरू कर गई लोक ट्रेन व अन्य ट्रेन के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed