{"_id":"686c24340e93ec115c00118f","slug":"udhampur-kukrani-dnali-road-build-soon-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124970-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कुकेनी से दनाली तक 36 करोड़ की लागत से बनेगी 13 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कुकेनी से दनाली तक 36 करोड़ की लागत से बनेगी 13 किमी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से ब्लॉक लाटी मरौठी में पड़ते कुकेनी से दनाली तक 36 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बता दें कि विभाग की ओर से सर्वे कर डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई थी जिसे सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से सड़क के निर्माण को शुरू करवाने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। बरसात का मौसम खत्म होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कुकेनी से दनाली तक 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस सड़क के बनने से तकरीबन तीन हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में इस क्षेत्र में सड़क न होने के चलते लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में सड़क न होने से कई विकास कार्य भी अभी तक नहीं हो पाए है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र में सड़क बनने की मिली मंजूरी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। देश की आजादी के बाद इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते लोग अब सड़क बनने के बाद वाहनों से अपने घर आ जा सकेंगे। हालांकि विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। टेंडर होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
कोट...
विभाग की ओर से सड़क के निर्माण को लेकर सर्वे का काम पूरा कर डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी गई थी। सड़क को बनाने की मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। टेंडर होते ही निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
-सुधांशु, जेई पीएमजीएसवाई विभाग