फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, kistwad, machil yatra

Udhampur News: मचैल माता यात्रा का आंकड़ा 11 दिन में 50 हजार के पार

विज्ञापन
udhampur, kistwad, machil yatra
रविवार को 6572 लोगों ने किए दर्शन, 25 जुलाई को शुरू हुई थी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। श्री मचैल माता यात्रा के 11 दिन में 56,982 लोग मां के दरबार में हाजिरी लगवा चुके हैं। प्रतिदिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ये आंकड़ा जल्द ही एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। रविवार को 6572 लोगों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
जम्मू संभाग की माता वैष्णो यात्रा के बाद मचैल माता यात्रा दूसरी सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्राओं में से एक है। श्री मचैल यात्रा की लोकप्रियता हाल के वर्षों में ज्यादा बढ़ी है। वर्ष 2023 में यहां दो लाख से अधिक लोगों ने माता के दर्शन किए थे। पवित्र छड़ी के साथ तीर्थयात्री 17 अगस्त को जम्मू के जैन बाजार से रवाना होते हुए दरबार की ओर बढ़ेंगे। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, किश्तवाड़ जिला प्रशासन डॉ. देवांश यादव और स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में इस वर्ष यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। मचैल माता के भवन के पास और रास्ते में तीर्थयात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था है। यात्रियों के आराम के लिए यात्री भवन गुलाबगढ़, सफायर गेस्ट हाउस, टेंट आवास और चंडी माता भवन के पास यात्री सराय उपलब्ध है। प्रशासन को इस वर्ष यात्रियों की संख्या तीन लाख पार करने की उम्मीद है। जिला उपायुक्त डॉ. देवांश ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित सुनिश्चित करने के साथ सड़क, जल आपूर्ति, फुटपाथ, स्वच्छता, सुरक्षा, हेलिकॉप्टर सेवा और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

गुलाबगढ़ से मचैल धुरी पर चशोती तक सड़क बनने से ट्रैकिंग की दूरी तीन से चार घंटे कम हो गई है। डॉ. देवांश यादव ने तीर्थयात्रियों से ऑनलाइन पंजीकरण और मौसम की स्थिति, मार्गों और अन्य सुविधाओं सहित यात्रा के संबंध में जानकारी के लिए मचैल यात्रा की वेबसाइट https://shrimachailmatayatra.com पर जाने का आग्रह किया है। उन्होंने यात्रियों को आधार कार्ड साथ रखने और वेबसाइट पर दिए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed