फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, kistwad, light problem

Udhampur News: मरम्मत के चलते सात घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान

Sun, 18 Feb 2024 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
udhampur, kistwad, light problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले में सुबह साढ़े 9 बजे से शाम के साढ़े 4 बजे तक करीब सात घंटे बिजली बंद रही। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं, बिजली पर निर्भर कारोबारियों का काम ठप रहा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को उधमपुर से लेकर किश्तवाड़ तक की 132 केवीए लाइन पर काम चल रहा था। इस कारण बिजली विभाग ने कटौती की थी। विभाग के अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि 132 केवीए लाइन की कई स्थानों मरम्मत की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन पहले ही कटौती की जा रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। उस पर लगातार सात घंटे की कटौती के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालांकि, मौसम साफ है, लेकिन फिरी भी 8-10 घंटे की कटौती हो रही है। दो दिन पहले ही डीसी ने कहा था कि जल्द ही 20 घंटे बिजली सुविधा मिलेगी। ऐसी व्यवस्था में कारोबार करना मुश्किल है। रामबन तक 132 केवीए लाइन का काम पूरा हो चुका है। किश्तवाड़ ग्रिड स्टेशन तक लाइन पहुंचते ही कटौती कम होने के आसार हैं। खासकर 33 मेगावाट से 45 मेगावाट तक बिजली मिलने से जनता की कुछ राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed