{"_id":"667ca2cc8ebe2029c500c444","slug":"udhampur-kistwad-fire-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-112362-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मता गांव में दोमंजिला मकान में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मता गांव में दोमंजिला मकान में लगी आग, सामान राख
Thu, 27 Jun 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले के मता गांव में बुधवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिला मकान में आग लगने से पूरा सामान राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ऊपरी मंजिल पर रखा सामान राख हो गया। इससे मालिक को काफी नुकसान हुआ है।
मता गांव में दोमंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थितियों पहली ऊपरी मंजिल में आग लग गई। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ऊपरी मंजिल में रखा पूरा सामान जल गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मकान सड़क किनारे स्थित होने के कारण दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों व पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया। निचली मंजिल में रिपेयरिंग का काम जारी था, जिस कारण पूरा सामान ऊपर की मंजिल में रखा गया था। रसोई से आग भड़की और पूरी ऊपरी मंजिल को चपेट में ले लिया। यह मकान रंगेल सिंह का है जो स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी के चलते पाड्डर में तैनात हैं। पत्नी घर पर अकेली थी और आग देखकर बेहोश हो गई। जिसे बाद में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के वक्त कमरे में उनकी बेटी थी जो बाल-बाल बच गई। इस दौरान सुरक्षाबल के जवान भी मौके पर पहुंचे थे और राहत कार्य में अपना पूरा सहयोग दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।