{"_id":"68a0f5a85a8c5c8bbe0ec717","slug":"udhampur-independence-day-celebrate-adarsh-colony-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126388-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर के चौक-चौराहों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर के चौक-चौराहों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
उधमपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर किश्तवाड़ के पाडर में हुई त्रासदी पर संवेदनाएं प्रकट की गईं।
नगर के लाल चौक में उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय निवासियों, महिलाओं तथा बच्चों ने भाग लिया। जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं भेंट की।
शिवसेना की जिला इकाई की ओर से नगर के शहीद मेजर नारायण चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पार्टी नेता जितेंद्र अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कांग्रेस कार्यक्रताओं की ओर से बाडेयां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमति मगोत्रा ने ध्वजारोहन कर सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं भेंट की। जलशक्ति इंप्लॉयज एंड वर्कर एसोसिएशन की ओर से विभाग के बाडेयां स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। यहां सोमनाथ खजूरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
नेशनल काॅन्फ्रेस (नेकां) की जिला इकाई की ओर एसएपी कार्यालय के समीप स्थित पार्टी कार्यालय स्थल पर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जहां जिला प्रधान सुनील वर्मा ने तिरंगा फहराया तथा राष्ट्रीय गान के बाद तिरंगे को सलामी दी। वहीं नगर के आदर्श कालोनी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजसेवक सुरिंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर बच्चों की ओर से विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी तरह समाजवादी पार्टी की तरफ से अपने कल्लर स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया, इसमें जिला अध्यक्ष रोमेश मन्हास ने ध्वजारोहण किया। लोक विकास दल की तरफ से सलाथिया चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस की तरफ से शहीद भगत सिंह पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया ने ध्वजारोहण किया। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ अनिल मनहास ने ध्वजारोहण किया। इसी तरीके से विभिन्न स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।