फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, GMC, dental x-ray mechine, problem

Udhampur News: जीएमसी की डेंटल एक्स-रे मशीन सात माह से खराब, क्लीनिक और जम्मू में मिल रहा उपचार

Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, GMC, dental x-ray mechine, problem
100 से गिर कर 50 से 60 पहुंची रोजाना की ओपीडी
विज्ञापन

20 की जगह 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे लोगों को सुविधा के लिए
अस्पताल में आने वाले मरीज को किया जा रहा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की दंत चिकित्सा इकाई में स्थापित डेंटल एक्स-रे मशीन सात माह से खराब है। इस कारण उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डेंटल एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलने से रोजाना की आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) 100 से गिर कर 50 से 60 तक पहुंच गई है। वहीं, मरीजों को डेंटल एक्स-रे सुविधा के लिए 20 रुपये की जगह 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सात माह से खराब एक्स-रे मशीन को लेकर जीएमसी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब रहे कि दांतों का उपचार एक्स-रे से शुरू होकर एक्स-रे पर खत्म होता है। इसके बाद ही दांतों की सर्जरी और रूट कनाल किया जाता है। इमरजेंसी में मरीज को क्लीनिक जाना पड़ रहा है या फिर जम्मू डेंटल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दांतों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल आए थे। लेकिन, एक्स-रे मशीन थी, जिस कारण क्लीनिक से सुविधा लेनी पड़ी। जिला का मुख्य अस्पताल होने के चलते यहां पर हर सुविधा होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है।
- बिशन दास, मरीज

वह परिजन को लेकर डेंटल यूनिट में इलाज के लिए गए थे। लेकिन, एक्स-रे-मशीन खराब होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डाक्टरों ने मरीज के दांतों की जांच तो की। लेकिन, एक्स-रे बाहर से करवाने पड़े।
- रमेश कुमार, तीमारदार


सात माह में कई बार डेंटल यूनिट में समस्याएं आई हैं। एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण रोजाना मरीजों को दिक्कत हो रही है। अस्पताल प्रशासन से मांग है कि जल्द नई एक्स-रे मशीन लगाई जाए, ताकि कुछ राहत मिले।
- प्रदीप सिंह, तीमारदार


एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को सुविधा क्लीनिक से लेनी पड़ रही है। इसके लिए 20 रुपये की जगह 100 रुपये खर्च उठाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन को इस बारे में सोचना चाहिए।

- गुड्डो देवी, तीमारदार


डेंटल एक्स-रे मशीन सात माह से खराब है, जिस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में कोई इमरजेंसी में कोई मरीज आ जाए तो उसे जम्मू डेंटल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने एक सप्ताह में नई एक्स-रे मशीन लगाने का आश्वासन दिया है। डेंटल एक्स-रे नहीं होने से रोजाना की ओपीडी में गिरावट आई है।
- डॉक्टर नितिन कुडयार, इंचार्ज, डेंटल यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed