{"_id":"65d10dd2474108afa207c786","slug":"udhampur-health-gmc-ct-scan-mechine-udhampur-news-c-202-1-udh1007-107456-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीएमसी में खराब सीटी स्कैन की मरम्मत शुरू, कल से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीएमसी में खराब सीटी स्कैन की मरम्मत शुरू, कल से मिलेगा लाभ
Sun, 18 Feb 2024 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
मदरबोर्ड खराब होने के चलते फिर खराब हो गई थी मशीन
मरीज क्लीनिक से महंगे दाम पर सुविधा लेने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जीएमसी में काफी समय से बंद पड़ी सीटी स्कैन की मरम्मत कार्य अस्पताल प्रशासन ने शुरू करवा दिया है। मदर बोर्ड खराब होने के चलते सीटी स्कैन मशीन बंद हो गई थी, जिसके कारण सुविधा के लिए मरीजों को मजबूरन क्लीनिक का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे समय के साथ ही आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब सोमवार से सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मिल जाएगी।
लोगों और मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से सीटी स्कैन मशीन को बदलने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि बेशक अस्पताल प्रशासन ने इस मशीन की मरम्मत करवा दी है। लेकिन अब देखना यह है कि आखिर कब तक चलती है। सीटी स्कैन मशीन के बार-बार खराब होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर गरीब आदमी के लिए क्लीनिक में सीटी स्कैन करवाना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द नई सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएं, ताकि रोजाना की समस्या से निजात मिल सके।
सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। सोमवार को इसे चालू कर दिया जाएगा। खराब सीटी स्कैन मशीन के चलते मरीजों को पेश आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी है। नई सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए उच्च अधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
- संजय शर्मा, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, जीएमसी