{"_id":"662310c013fca00b8f059006","slug":"udhampur-election-security-udhampur-news-c-202-1-udh1007-109716-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लोकतंत्र के पर्व पर सीआरपीएफ, पुलिस के साथ वीडीसी ने रखी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लोकतंत्र के पर्व पर सीआरपीएफ, पुलिस के साथ वीडीसी ने रखी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोकसभा चुनाव के चलते तहसील रामनगर में पड़ते चुनंता पुलिस नाका के पास बने सरकारी मिडिल स्कूल टबर में पोलिंग स्टेशन पर जहां सीआरपीएफ, पुलिस के जवान तैनात रहे, तो वहीं पोलिंग स्टेशन के बाहर वीडीसी यानी विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्य मोर्चा संभाले हुए थे, ताकि लोकतंत्र का यह पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। हालांकि रामनगर तहसील के कैथा, मजौड़ी, लडाना, तिलंगर, कघोट व अन्य क्षेत्रों में वीडीसी सदस्यों को पोलिंग स्टेशनों पर भी जवानों के साथ गाइड के तौर पर रखा गया, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से काफी संख्या में जवानों को हर पोलिंग स्टेशनों व नाकों पर तैनात किया गया था। इस बीच रामनगर तहसील के कुछ क्षेत्रों में पुलिस के साथ वीडीसी सदस्यों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। ज्ञात रहे कि लोकसभा चुनाव के चलते बड़ी संख्या में थानों से पुलिसकर्मियों को एक से दूसरी जगह पर भेजा गया है। इस वजह से पुलिसकर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए वीडीसी सदस्यों को भी डयूटी पर लगाया गया है।
रामनगर थाना के प्रभारी सर्वेश्वर देव सिंह ने बताया कि इन वीडीसी सदस्यों को पोलिंग स्टेशनों के बाहर ही तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील ्में 2 दिनों से 100 के करीब वीडीसी सदस्यों को एक्टिव किया गया है, ताकि यह पोलिंग स्टेशन पर तैनात जवानों को गाइड कर सकें।