फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, education, school open

Udhampur News: 39 दिन बाद स्कूलों में लौटी रौनक, छात्रों में दिखा उत्साह

Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
udhampur, education, school open
सहपाठियों, दोस्तों और शिक्षकों से मिल कर खुश दिखे विद्यार्थी, साझा किए अनुभव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते एक जून से सुनसान पड़े स्कूलों में वीरवार से फिर रौनक लौट आई है। लगभग 39 दिनों का अवकाश बिताकर स्कूल लौटे विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। सभी अपने सहपाठियों, दोस्तों और शिक्षकों से मिलकर काफी खुश हुए और अवकाश के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को भी एक दूसरे के साथ साझा करते नजर आए।
हालांकि, सुबह के समय हुई बारिश के चलते कुछ स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों की हाजिरी कम रही। स्कूल खुलने के बाद अब शुक्रवार से स्कूलों में शत प्रतिशत हाजिरी के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। स्कूल खुलने से शहर की गलियों व सड़कों से सुबह के समय गायब हुई छात्रों और अभिभावकों की भागदौड़ का सिलसिला भी फिर से शुरू हो गया है। इसके चलते कई स्थानों पर स्कूल जाने की उत्सुकता में सुबह अभिभावकों संग विद्यार्थियों को बैग हाथ में पकड़े स्कूल बसों का इंतजार करते देखा गया। गर्मी की छुट्टियों में मौज मस्ती व होमवर्क करने के बाद स्कूलों में जाने के लिए छात्र, छात्राओं के चेहरे पर अलग चमक देखने को मिली।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, सिटी मिडिल स्कूल आदि के छात्रों की आवाजाही से शहर के बाजारों में काफी रौनक नजर आई। दोपहर के समय छुट्टी के बाद स्कूलों के बाहर बच्चों को लेने के लिए अभिभावकों की भीड़ भी देखने को मिली। विद्यार्थियों के आने के बाद पहले दिन से ही स्कूलों में पढ़ाई का सिलसिला शुरू हो गया है। साथ ही स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थी व शिक्षक स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र बोले, खूब उठाया छुट्टियों का लुत्फ
विद्यार्थी रोहन गुप्ता, आर्यन वर्मा, विपुल मल्होत्रा, मनस्वी शर्मा और पायल राजपूत ने बताया कि 40 दिन चले अवकाश का जमकर लुत्फ उठाया है। स्कूल जाने की टेंशन से बाहर निकलकर रिश्तेदारों के घरों और पर्यटन स्थलों पर जाने का मौका मिला। खूब सैर सपाटा के साथ ही जमकर मौज मस्ती भी की है। कई नए अनुभव प्राप्त किए हैं। समय निकाल कर होमवर्क और पढ़ाई भी की है, क्योंकि मौज मस्ती के साथ पढ़ाई भी बेहद जरूरी है। हालांकि, इस बीच सहपाठियों के साथ मिलने का मौका कम ही मिल पाया था और यह कमी अब स्कूल खुलने के बाद पूरी हो गई है। सहपाठियों और शिक्षकों से मिलकर काफी खुशी मिली है। अब कुछ दिन अवकाश के दौरान प्राप्त अनुभव एक दूजे संग साझा करने का आनंद भी उठाएंगे। अभिभावक सुधा देवी, नेहा मल्होत्रा, राजकुमारी और सुमन ने कहा कि स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों के साथ अभिभावकों की दिनचर्या में भी फिर से बदलाव आ गया है। अब सुबह ही बच्चों के साथ अभिभावकों को समय का पाबंद होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed