फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, education, school bulding problem

Udhampur News: खनेड़ स्कूल की इमारत को मरम्मत की दरकार

Sun, 22 Sep 2024 06:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
udhampur, education, school bulding problem
डर के साये में पढ़ाई करने को मजबूर 250 विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से 1990 में स्थापित हायर सेकेंडरी स्कूल खनेड़ की इमारत की हालत काफी खराब है। इस कारण बच्चों और स्टॉफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि, स्कूल की इमारत की मरम्मत करवाने के लिए पूर्व सरपंच व स्थानीय लोग कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मौजूदा समय में स्कूल में करीब 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

स्कूल की दयनीय दशा इमारत बच्चों के साथ साथ क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्कूल की इमारत में जगह-जगह दरारें पड़ने के साथ ही कमरों की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। कई सालों से बच्चे दहशत भरे माहौल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं स्कूल की दयनीय दशा पिछले कई सालों से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर मंच पर उठाया मुद्दा, सिर्फ आश्वासन ही मिले : पूर्व सरपंच
पूर्व सरपंच शमशाद अख्तर ने बताया कि क्षेत्र में आयोजित कई प्रशासनिक बैठकों के अलावा बैक टू विलेज व ब्लॉक दिवस कार्यक्रमों में स्कूल की इमारत से संंबंधित समस्या को उठाया गया है। लेकिन, आज भी समस्या जस के तस है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके है। लेकिन, हर जगह से सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द स्कूल की इमारत की मरम्मत करवाने की मांग की है।



क्षेत्र के लोग स्कूल की खस्ताहाल इमारत की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। जल्द ही स्कूल की इमारत की मरम्मत के लिए योजना बनाई जाएगी, ताकि पैसा मंजूर हो। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर करवा दिया जाएगा।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed