फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, doda, accident, three death

Udhampur News: डोडा में मिनी बस खाई मे गिरी, तीन की मौत, 25 घायल

Sun, 14 Jul 2024 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
udhampur, doda, accident, three death
ठाठरी-गंदोह मार्ग पर बटियास इलाके में सुबह के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चार घायल जीएमसी जम्मू रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। डोडा में मिनी बस के खाई में गिरने से दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलो का उपचार जीएमसी डोडा में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10:25 बजे डोडा के ठाठरी से गुंदोह जा रही मिनी बस (जेके06-0469) मलिकपुरा बटियास इलाके में अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक ने जम्मू रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। 25 घायलों को खाई से निकाल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर एंबूलेंस एवं अन्य वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 5 की हालत गंभीर है और उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, लेकिन इनमें से चालक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय छात्रू निवासी बशीरा बेगम, 60 वर्षीय कहारा निवासी सलिमा बेगम कहरा और वाहन चालक आसिफ शफी 30 निवासी अलनी के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे में यह लोग हुए घायल
घायलों में राजदेव निवासी परानो, अमित कुमार निवासी कहला, मोमिन इरशाद मलिकपुर, रुतबा कश्मीर, गुलाम हसन चीलली भाला, कमरुद्दीन यूपी, मोहम्मद रफी कहला, मुबारक अली पुरा पाइन, नूर हुसैन अलनी, मंजूरी बेगम ठाठरी, सुरेश कुमार कहल, रजिया बेगम किलोहतराण, अर्चना देवी सिचल, समीरा बानू नागिनी, जीनत भानु निवासी तवाई, बशीर अहमद ठाठरी, अब्दुल लतीफ भौजवा, मोहम्मद यासिर सामी, हारून रशीद सोती, आफताब हुसैन भाल्ला, शफकत अली व ताहिरा बेगम निवासी चंगा बाला, हंसा देवी पुरा बाला, मुबारक अली निवासी टिपरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed