{"_id":"666cdfef862e8e23410108d9","slug":"udhampur-development-water-tank-fangyal-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111882-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फंगेयाल में एक करोड़ से बनेगा वाटर टैंक, बिछेंगे नए पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फंगेयाल में एक करोड़ से बनेगा वाटर टैंक, बिछेंगे नए पाइप
Sat, 15 Jun 2024 05:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत एक-दो दिन में शुरू होगा काम
आठ पंचायतों में दूर होगी पानी की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से लगती फंगेयाल पंचायत सहित आठ अन्य पंचायतों में जल्द ही पानी की समस्या दूर होने वाली है। जलशक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से 50 हजार गैलन का वाटर टैंक बनाने के साथ ही नए पाइप बिछाए जाएंगे। इसका काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा और चार-पांच माह में वाटर टैंक बन जाएगा। इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। 40 हजार आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
फंगेयाल सहित अन्य आठ पंचायतों में कई सालों से पानी की समस्या व्याप्त है। ग्रामीण पेयजल के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर है। लेकिन, अब वाटर टैंक बनने व नई लाइन बिछने से समस्या का समाधान हो जाएगा। हालांकि, इस वाटर टैंक के बनने में चार-पांच माह का समय लगेगा। योजना के लिए लोगों ने जलशक्ति विभाग का आभार जताया है।
क्षेत्र में काफी समय से पानी की है। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में वाटर टैंक बनाने के साथ ही पुराने पाइप को बदलकर नई लाइन बिछाई जाएगी। एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। योजना पूरी होने के बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
- प्रखर गुप्ता, जेई, जलशक्ति विभाग, उधमपुर