{"_id":"66a2d3ff0d34728fcb0a0176","slug":"udhampur-dengue-awareness-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113410-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नुक्कड़ नाटक में दिखा डेंगू का दंश, सावधानी को बताया बचने का हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नुक्कड़ नाटक में दिखा डेंगू का दंश, सावधानी को बताया बचने का हथियार
Fri, 26 Jul 2024 04:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने पीएचसी भारत नगर में किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जागरूकता सप्ताह के तहत नृसिंह देव इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज की ओर से पीएचसी भारत नगर में बुधवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में बताया गया।
इसमें लोगों को डेंगू के लक्षणों की जानकारी दी गई और इससे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीएमसी की डॉक्टर शालिनी के नेतृत्व और कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप महाजन की देखरेख में हुआ।
डॉ शालिनी ने बताया कि बरसात में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू एक खास तरह के मच्छर के काटने से होता है। इसलिए, इससे बचने के लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। यदि किसी को बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द आदि लक्षण नजर आते हैं तो फौरन स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग का स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।