{"_id":"66aeb23c175cc177eb0b76a4","slug":"udhampur-deadbody-recover-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113752-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चार दिन बाद घटनास्थल से साढ़े चार किमी दूर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चार दिन बाद घटनास्थल से साढ़े चार किमी दूर मिला युवक का शव
Sun, 04 Aug 2024 04:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को दोस्तों संग तवी में नहाने गया था वंश प्रताप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रौन दोमेल इलाके में तवी नदी में डूबे 19 साल के वंश प्रताप सिंह का शव चौथे दिन बरामद कर लिया गया। वह बुधवार शाम को अपने तीन दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने गया था। वहां तैराकी सीखने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब कर लापता हो गया था। उसकी पहचान वंश पुत्र दीप सिंह निवासी रौन दोमेल के रूप में हुई है।
सूचना के बाद से पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की तरफ से तलाश की जा रही थी। लेकिन, बारिश के चलते उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। लगातार तीन दिन तक गोताखोरों और रेकी टीम की तरफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान के बाद आखिरकार चौथे दिन सुबह 9 बजे शव बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि जहां वंश डूबा था वहां से करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर एक पत्थर के नीचे से शव को बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।