फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, shobhayatra, maa pingla devi

Udhampur News: शहर में निकाली गई मां पिंगला देवी की अखंड ज्योति की शोभायात्रा

Mon, 15 Jul 2024 03:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, shobhayatra, maa pingla devi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। आदि शक्ति सेवा संस्था पिंगला माता उधमपुर की तरफ से रविवार शाम को शहर में पिंगला माता की अखंड ज्योति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शाम तक देविका नगरी पिंगला माता के जयघोष के साथ गूंजती रही। इस अवसर पर शाहपुर कंडी वाले स्वामी सचिदा नंद महाराज विशेष तौर पर मौजूद थे।

शाम 5 के करीब बजे ढोल बाजों के साथ पांडव मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पिंगला माता की महिमा का गुणगान करते हुए शोभा यात्रा अस्पताल रोड, सैलां तालाब, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, सलाथिया चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर पांडव मंदिर परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं मां पिंगला देवी की भक्ति में सराबोर होकर नाचते और गाते हुए चल रही थीं। श्री आदि शक्ति सेवक संस्था के सदस्य अजय कुमार गुड्डा ने बताया कि संस्था की तरफ से यह 18वीं अखंड ज्योति छड़ी यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर सुबह के समय मंदिर परिसर में हवन यज्ञ और ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 16 जुलाई को सुबह सात बजे मंदिर परिसर से पिंगला माता की अखंड ज्योति यात्रा माता पिंगला के दरबार के लिए रवाना होगी। इसके लिए बसों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। पिंगला माता के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की पूरी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed