{"_id":"66ba8d125ade3b21b2050847","slug":"udhampur-culture-satsang-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-114139-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: समरोली में भोले के भक्तों का भजनों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: समरोली में भोले के भक्तों का भजनों से स्वागत
Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
लंगर में श्री देवी पिंडी माता ट्रस्ट की ओर से हुआ सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्री देवी पिंडी माता ट्रस्ट (कटड़ा) की ओर से समरोली में अमरनाथ यात्रियों के लिए आयोजित लंगर में सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सरमोली की गायक पूजा शर्मा और जम्मू के लोकप्रिय गायक दविंदर बख्शी ने भोले के भजन प्रस्तुत कर भक्तों निहाल कर दिया।
कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक जतिंदर सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने देवी पिंडी तीर्थ पैंथल कटड़ा के महंत तारा दास के संरक्षण और अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में 45 दिनों से लंगर आयोजित पर सराहना की।
उन्होंने ट्रस्ट की ओर से पूजा शर्मा को सम्मानित किया। नामधारी संगत जम्मू के अध्यक्ष डॉ. तरण सिंह ने कहा कि ट्रस्ट मानव जाति की भलाई के लिए काम कर रही है। पर्यटन विभाग जम्मू से मंदिर के विकास पर विशेष ध्यान देने व देवी पिंडी मंदिर के लिए पक्का रास्ता बनाने की अपील की। डॉ. शक्ति धर शर्मा की ओर से लंगर स्थल पर एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, कृपाल सिंह, सुषमा रानी और वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह मनकोटिया भी मौजूद रहे।