फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, navratr

Udhampur News: नवरात्र के लिए देविका नगरी तैयार, नौ दिन होगी मां की जय जयकार

Thu, 03 Oct 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, navratr
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में हाजिरी लगा कर प्राप्त करेंगे आशीर्वाद, रंगबिरंगी रोशनियों से सजे जिले भर में मां के दरबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आज से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर देविका नगरी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। पहले नवरात्र के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में महामाई के दर्शन कर श्रद्धालु माता रानी का गुणगान करेंगे। रात को रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।
इसको लेकर बीते कई दिनों से चल रहा मंदिरों की साज सजावट का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को तैयारियों का शेष बचा काम भी पूरा कर लिया गया। वीरवार को सुबह पौ फटते ही मंदिरों में माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर शहर के भीतर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में माता रानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए भी सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।
शहर के टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर को विशेष तौर पर फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा रैहम्बल में काली माता मंदिर, जखैनी के शारदा माता मंदिर, वार्ड पांच के प्राचीन काली माता मंदिर, गरनई का मोहमाया मंदिर, घोरड़ी में म्हाराडा माता मंदिर, देविका घाट के मंदिर समूह में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में जागरण और भंडारों को लेकर भी तैयारी की गई हैं। टी मोड काली माता मंदिर के महंत काका पुजारी ने बताया कि हर साल नवरात्र में महामाई के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के खास प्रबंधों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी पूरा किया गया है।

सुबह पंचामृत के साथ होगा पहले जलाभिषेक, फिर श्रृंगार
सुबह नवरात्र के शुभारंभ पर सर्वप्रथम महामाई का पंचामृत से जलभिषेक के बाद साज-श्रंगार किया जाएगा। महामाई को नए वस्त्र चोला आदि चढाएं जाएंगे। फिर मंगल आरती होगी और विधि विधान से पूजन होगा। मंदिर में हर रोज सुबह सात से रात नौ बजे तक लोग माता के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ मंदिर में हर रोज दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक सत्संग का आयोजन होगा। नवमी के दिन जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु घरों में घट स्थापना करने के साथ व्रत कर माता रानी की पूजा करते हैं।


शहर सहित चिनैनी में होगा रामलीला का आयोजन
नवरात्र पर शहर सहित आसपास के इलाकों में श्री राम कला केंद्रों की तरफ से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रामलीला क्लब चिनैनी व उधमपुर शहर के चबूतरा बाजार में राम कला केंद्र के कलाकार मंचन करेंगे।


पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
नवरात्र के पर्व में सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर भी जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed