{"_id":"66fc79a3a496fd8c550e0b54","slug":"udhampur-culture-navratr-ramleela-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-115929-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नवरात्र कल से, मंदिरों की हो रही विशेष तौर पर सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नवरात्र कल से, मंदिरों की हो रही विशेष तौर पर सजावट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नवरात्र को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित माता के मंदिरों को विशेष तौर से सजाया जा रहा है। कई स्थानों पर लोग नवरात्र के दौरान निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियों में भी जुटे हैं। वहीं शहर में रामकला केंद्र के कलाकार रामलीला की तैयारियों को भी अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
वीरवार से नवरात्र की शुरूआत हो रही है। इसके साथ ही एक के बाद एक कई त्योहार शुरू हो जाएंगे। मंदिरों को विशेष तौर से सजाया जा रहा है। टी मोड़ इलाके में स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में भी तैयारियां तेजी से जारी हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रबंध किए जा रहे हैं। शारदा माता मंदिर के लिए निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा शिवसेना की तरफ से निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियां भी चल रही हैं। उधर, नवरात्र में होने वाली रामलीला के को लेकर शहर व आसपास के इलाकों में स्थित श्रीराम कला केंद्रों की तरफ से भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।