फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, nag panchami

Udhampur News: शहर व ग्रामीण इलाकों धूमधाम के साथ मनाया गया नागपंचमी का पर्व

Mon, 09 Sep 2024 04:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, nag panchami
लोगों में मंदिरों में पूजा कर प्राप्त किया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रविवार को नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने नाग देवता के मंदिरों में जाकर पूजन किया और दूध भी चढ़ाया। सुबह से शाम तक लोगों का मंदिरों में पहुंचना जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि परिवार की सुख शांति के लिए हर वर्ष नागपंचमी का पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है।

नागपंचमी को लेकर सुबह से लोगों का नाग देवता के मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। मेन बाजार स्थित शेषनाग मंदिर, जखैनी स्थित राजा मंडलीक मंदिर, पांडव मंदिर के नजदीक स्थित नागदेव मंदिर, कशीराह में राजा मंडलीक मंदिर सहित कई स्थानों पर लोग पूजन के लिए परिवार सहित पहुंचे। लोगों ने मंदिरों में दूध चढ़ाया और फिर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि आज के दिन नाग देव का पूजन करना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इस दिन मंदिर के साथ नाग देवता के निवास स्थान बर्मी की भी पूजा की जाती है। मंदिरों में दूध के साथ खीर, रुट भी चढ़ाया जाता है। पूजन करने से नाग देवता हर मुश्किल से बचाते हैं और हमेशा उनकी कृपा सभी पर बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मां बगलामुखी मंदिर के उपासक आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि ऋषि पंचमी है और इसे ही डुग्गर प्रदेश में नाग पंचमी के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed