फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, climate, temprature

Udhampur News: फिर पारा पहुंचा 41 डिग्री, गर्मी करने लगी परेशान

Wed, 12 Jun 2024 06:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
udhampur, climate, temprature
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। दिन व दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को जिले के तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी डिग्री के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दिनभर भीषण गर्मी व लू के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

जिले में मौसम साफ रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी हो रही है। इससे शहर सहित ग्रामीण इलाकों के लोगों सहित जानवर व जीव जंतु काफी परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह दस बजे ही धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर के समय लू चलने के चलते बाजारों सहित सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी गई। दोपहर के समय में ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक सिर व मुंह पर कपड़ा बांध कर आते जाते दिखाई दिए। लोगों की शहर में कम आमद के कारण बाजारों में मंदी छाई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed