{"_id":"66aeb1103d80f6a91802bdf4","slug":"udhampur-cleaners-protest-warning-udhampur-news-c-202-1-udh1007-113754-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 24 घंटे में पुलिस कर्मी पर हो कार्रवाई, वरना हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 24 घंटे में पुलिस कर्मी पर हो कार्रवाई, वरना हड़ताल
Sun, 04 Aug 2024 04:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, कहा-ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं
कठुआ में सफाई कर्मी को थप्पड़ मारने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कठुआ में एक पुलिस कर्मी की ओर से सफाई कर्मी को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ गया है। शनिवार को उधमपुर में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान डेविड की अध्यक्षता में कर्मियों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही 24 घंटे में उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर कामछोड़ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
यूनियन के प्रधान ने कहा कि कठुआ प्रशासन से मांग करते हैं कि उक्त पुलिस कर्मचारी को ट्रांसफर करने के साथ ही सस्पेंड किया जाए। उन्होंने कहा कि उधमपुर में भी पुलिस प्रशासन है। अगर किसी सफाई कर्मचारी को रात के समय उनकी जरूरत पड़ती है तो वह मदद के लिए तैयार रहते हैं।
लेकिन, हैरानी की बात है कि कठुआ में ऐसा हुआ। आए दिन सफाई कर्मचारियों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है बाद में माफी मांग कर मामले को रफादफा कर दिया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अगर 24 घंटे में उक्त पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी सफाई कर्मचारियों के साथ ही पूरी लोकल बाडी कामछोड़ हड़ताल पर चली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी कठुआ प्रशासन की होगी।