{"_id":"66aeb082e7dfb0f5c800ddb4","slug":"udhampur-city-ward-5-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113771-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वार्ड 5 के काली माता क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वार्ड 5 के काली माता क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं
Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से पटी गलियां और नालियां बढ़ा रहीं लोगों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड पांच के काली माता क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी से पटी हैं। इनसे उठती दुर्गंध से जीना मुहाल हो रहा है।
गलियाें में फैली गंदगी भी परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है। इससे यहां डेंगू और मलेरियां जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बार-बार आग्रह के बाद भी नगर परिषद इस समस्या को दूर नहीं कर रहा है। स्थानीय निवासी राजकुमार, रवि, मोहित, समीर व अन्य ने बताया कि एक तरफ नगर परिषद डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा कम करने के लिए शहर में फागिंग का काम करवा रहा है। लेकिन, दूसरी तरफ उनके मोहल्ले में बार-बार कहने के बाद भी सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे हैं। यह काफी चिंताजनक है।
उन्होंने बताया कि घर से कचरा लेने वाले कर्मचारी हर रोज यहां अपना काम ठीक से करते हैं, लेकिन नगर परिषद की तरफ से गलियों और नालियों की सफाई करने के लिए तैनात किए गए कर्मचारी अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी इन गलियों में आते रोज हैं, लेकिन कुछ गलियों में सफाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
उनके मनमाने रवैये के चलते से मोहल्ले की गलियां गदंगी से भर गई हैं और नालियां भी बंद हैं। इनसे उठती दुर्गंध से आसपास के घरों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही इनसे कई तरह के संक्रामक रोगों के होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। दो माह से समस्या लगातार गंभीर हो गई है। नगर परिषद से आग्रह है कि जल्द यहां पर सफाई करवाई जाए।
शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही हैं। वार्ड 5 में अगर ऐसी कोई समस्या है, तो जल्द ही टीम भेजकर समाधान कर दिया जाएगा।
-विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद