फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, cctv, instal

Udhampur News: तीसरी आंख की जद में देविकानगरी, अपराधियों और बिगड़ैल वाहन चालकों की खैर नहीं

Thu, 15 Feb 2024 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 15 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, cctv, instal
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के मुख्य 16 केंद्रों पर 40 सीसीटीवी कैमरे स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अगर आप बाजार जा रहे हैं तो अब आपको वाहन चोरी, स्नैचिंग से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने शहर को अपराधियों से सुरक्षित रखने के लिए 16 मुख्य स्थानों पर 40 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं, जिनके माध्यम से 24 घंटे नजर रखी जा रही है। वहीं, इन कैमरों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई में भी मदद मिल रही है। इसका शहरवासियों ने स्वागत किया है।
हालांकि, सीसीटीवी सर्विलांस का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना है, लेकिन आने वाले समय स्थापित होने वाले पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालाें पर भी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। चौक चोराहाें पर लगे पुलिस नाकों से बच सकते हैं, लेकिन तीसरी आंख से नहीं बच पाएंगे। चालान का संदेश गाड़ी के आरसी से जुड़े मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर में लगभग 16 प्रमुख पाइंट को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें एमएच, दोमेल, सलाथिया, विनस, सैलां तालाब चौक, ओमाड़ा मोड़ सहित शहर के बीचों गोल मार्केट आदि सबसे व्यस्त एवं संवेदनशील इलाके हैं। पूरे शहर में 40 कैमरे लगाए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर अभी लगना शेष हैं। इसके लिए एसएसपी ऑफिस में पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो सबसे पहले कैमरों को लगाने का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना और अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना है। इससे अपराध और अपराधियों पर भी काफी हद तक काबू पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चोरी की वारदातों पर लगेगी लगाम
तीसरी आंख की मदद से शहर में चोरी, वाहन चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों से भी निपटने में मदद मिलेगी। इससे लोग और महिलाएं करेंगी। क्योंकि उधमपुर में वाहन चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती हैं। हाल ही में पुलिस ने चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो दर्जन के करीब चोरी के वाहनों को जब्त किया था। इलाके अलावा भीड़भाड़ में जेब काटना, सामान चोरी करना और स्नैचिंग जैसे मामलों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा। खासकर रात के समय होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी।


अब बिना नाके के भी कटेगा चालान
कंट्रोल रूम के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद इन्हीं कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। कंट्रोल रूम से ही पुलिस कर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले की तस्वीर लेकर या तो विभाग को भेजगा या खुद ही चालान काट देगा। इसका मैसेज सीधा गाड़ी की आरसी से जुड़े मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा। ऐसे में नाका तोड़कर या देखकर भागने वालों को तीसरी आंख से बचना मुश्किल होगा।



सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना अहम उद्देश्य
शहर में सीसीटीवी कैमरों का स्थापित करने का उद्देश्य सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ओर बेहतर बनाना है। इससे अपराध या अपराधियों से निपटने के साथ अन्य वारदातों को सुलझाने में मदद मिलेगी। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। जिन स्थानों पर यह कैमरे लगाए जाएंगे वहां पर आप सीसीटीवी सर्विलांस में होंगे।

- जोगेंद्र सिंह, एसएसपी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article