{"_id":"66cfbaa70ad6b2138b01b234","slug":"udhampur-chinney-politine-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-114716-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दुकानदारों से तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दुकानदारों से तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त
Thu, 29 Aug 2024 05:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम ने चिनैनी के बाजारों में दी दबिश
वसूला गया 19 सौ रुपये जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। नगर पालिका की ओर से बुधवार को बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आठ दुकानों से करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद करने के साथ ही 19 सौ रुपये जुर्माना वसूला है।
नगर पालिका की टीम में शामिल संजीव कुमार की अध्यक्षता में कई दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। करीब आठ दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन के तीन किलो लिफाफे जब्त किए गए। टीम ने दुकानदारों को आगे से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है।
साथ ही टीम सदस्यों ने लोगों से भी अपील की है कि जब भी बाजार में सामान की खरीदारी के लिए आएं तो घर से ही थैला लाएं। यह पॉलिथीन बहुत ही हानिकारक है। इससे जहां नालियां बंद होती हैं वहीं, मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए लोग भी इसका इस्तेमाल न करें।