{"_id":"667ca41fac501b9e040e5104","slug":"udhampur-chinney-patnitop-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-112353-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी से सताए लोगों को पटनीटॉप में मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी से सताए लोगों को पटनीटॉप में मिल रही राहत
Thu, 27 Jun 2024 04:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों के चलते रोजाना बड़ी संख्या में हिल स्टेशन का कर रहे रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। मैदानी इलाकों में दो-तीन दिन से फिर गर्मी बढ़ने से लोगों का दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण गर्मी से सताए लोगों को जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल पटनीटॉप की ठंडी वादियों में काफी राहत मिल रही है। स्कूलों में छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने के लिए हिल स्टेशन का रुख कर रहे हैं।
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर में सैलानियों में भीड़ उमड़ रही है। देवदारों की ठंडी हवा सैलानियों को राहत पहुंचा रही है। पटनीटॉप के कारोबारी सुभाष चंद्र ने बताया कि बुधवार को पटनीटॉप के पार्क सैलानियों से गुलजार रहे। वादियों में राहत पाने के लिए प्रदेश सहित देश भर से सैलानी पहुंचे थे। दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव भी आ गया, जिससे तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में कई सैलानी जो मैदानी इलाकों से पटनीटॉप पहुंचे थे उन्हें ठंड का एहसास होने लगा। गौरतलब है कि पटनीटॉप का मौसम काफी लुभावना है। गर्मी सहित सर्दी में भी सैलानी बड़ी संख्या में नजारों का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।