फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, cpl t-10

Udhampur News: रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ राइजिंग इलेवन का फाइनल में प्रवेश

Sun, 28 Jul 2024 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinney, cpl t-10
हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में सीपीएल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

सेमीफाइनल में करलाह सुपर किंग्स को तीन रन से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में राइजिंग इलेवन ने करलाह सुपर किंग्स को हरा कर फाइनल में जगह बनाई है।
सेमीफाइनल का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। करलाह सुपर किंग्स का अंतिम ओवर में दो गेंद शेष रहते फाइनल खेलने का सपना टूट गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग इलेवन की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाए और जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य दिया। इसमें रशीद ने 16 गेंद में सबसे अधिक 38 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

करलाह सुपर किंग्स के गेंदबाज भुवी ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करलाह सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्य और आखिरी बल्लेबाजों ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मुकाबला काफी रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम ओवर में 12 रन की जरूरत थी और आखिरी विकेट शेष था। पहली गेंद वाइड गई। छह गेंद में 10 रनों की जरूरत थी और बल्लेबाज ने छक्का लगाकर मुकाबला काफी रोमांच कर दिया। गेंदबाज ने स्लो गेंद फेंक कर अंतिम बल्लेबाज को आउट करा दिया। मुकाबला राइजिंग इलेवन ने तीन रन से जीत लिया। करलाह सुपर किंग्स के बल्लेबाज कुलबीर कटोच ने 24 गेंद में 41 रन बनाए। राइजिंग इलेवन के गेंदबाज राशिद ने दो ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed