फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chineni, education

Udhampur News: मिडिल स्कूल घााड़िया कलां में एक और शिक्षक की दरकार

Fri, 03 Nov 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chineni, education
सरपंच ने उठाई मांग, कहा- 275 बच्चों के लिए चार शिक्षक अपर्याप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन के पंचायत घाड़ियां के सूली कबैड़ी व मिडिल स्कूल घाड़िया कलां में लोगों की मांग पर प्रशासन और विभाग की ओर से एक-एक शिक्षक की तैनाती की गई है। जिसे अभिभावकों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन अभी भी मिडिल स्कूल घाड़ियां कलां में 250 बच्चों के लिए चार शिक्षक अपर्याप्त बताएं हैं। साथ ही सरपंच ने स्कूल में एक और शिक्षक की तैनाती की मांग की है।
गत दिनों अभिभावकों व ग्रामीणों ने शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग को लेकर सूली कबैड़ी स्कूल को बंद कर रोष जताया था। साथ ही समस्या का निदान नहीं होने तक स्कूल को बंद रखने की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन और विभाग की ओर से सूली कबैड़ी और मिडिल स्कूल घाड़िया कलां में एक-एक शिक्षक तैनात कर कुछ राहत देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच सुभाष चंद्र ने बताया कि सूली कबैड़ी स्कूल में 60 बच्चों के लिए एक ही शिक्षक तैनात था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। परिजनों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही थी। मिडिल स्कूल घााड़िया कलां में 250 बच्चों के लिए मात्र तीन शिक्षक थे। दोनों स्कूलों में एक-एक शिक्षक लगाया गया है। मिडिल स्कूल घाड़ियां कला में अभी भी एक और शिक्षक की जरूरत है। इसलिए प्रशासन और विभाग जल्द मांग को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed