{"_id":"6668f365b391fffa390dc097","slug":"udhampur-bus-stand-balck-toping-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111753-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुख्य बस अड्डे पर दस बाद बिछेगी तारकोल, दो दिन में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुख्य बस अड्डे पर दस बाद बिछेगी तारकोल, दो दिन में शुरू होगा काम
Wed, 12 Jun 2024 06:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजी गई डीपीआर को मिली मंजूरी
दुकानदारों को उड़ने वाली धूल मिट्टी से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से शहर की मुख्य सड़कों के अलावा बस अड्डे पर तारकोल डालने के लिए तीन करोड़ की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब दो दिनों में शहर की मुख्य सड़कें एमएच चौक-टाउन हाल, मुखर्जी बाजार, कोट रोड, सैलां तालाब-महिला कॉलेज व गोल मार्केट शमिल हैं। शहर के मुख्य बस अड्डे पर करीब 10 साल बाद तारकोल बिछाई जाएगी। इससे दुकानदारों सहित बस चालकों की काफी पुरानी समस्या दूर हो जाएगी। मौजूदा समय में शहर के बाजारों की सड़कों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। एमएच चौक से लेकर टाउन हाल व पुलिस स्टेशन के पास सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासकर बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोगों का चलना दुश्वार हो जाता है। सैलां तालाब से लेकर सरकारी महिला कॉलेज तक की सड़क पर पड़े गड्ढों का खामियाजा छात्राओं सहित अन्य वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। आए दिन गड्ढों की वजह से स्कूटी सवार छात्राएं हादसों का शिकार होती रहती हैं। लेकिन, अब दो दिनों में विभाग की ओर से शहर में तारकोल बिछाने का काम शुरू होगा।
शहरवासियों को मिलेगी काफी राहत
अर्बन एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) की ओर से सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़कों को उखाड़ा गया था। इसके बाद से इनकी हालत बहुत ही खराब हो गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े गडढ़े बने हैं। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब शहर के मुख्य बाजारों की सड़कें चकाचक होंगी।
बदहाल सड़कों से उड़ती धूल-मिट्टी करती है परेशान
सलाथिया चौक से लेकर कोर्ट रोड, रामनगर चौक, अस्पताल मार्ग, मुखर्जी बाजार सहित अन्य स्थानों की सड़कों दशा काफी खराब है। धूल-मिट्टी उड़ने दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। इस कारण उन्हें मजबूरन दुकानों के मुख्य द्वार पर प्लास्टिक की शीट लगाई है। अब तारकोल बिछने के बाद दुकानदार को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से शहर के मुख्य बाजारों की सड़कों सहित मुख्य बस अड्डे में तीन करोड़ की लागत से तारकोल बिछाई जाएगी। इससे दुकानदारों सहित वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलेगी। दो दिनों में तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल शहर की मुख्य सड़कों पर तारकोल बिछाई जा रही है। इसके बाद अन्य सड़कों की बारी आएगी।
- मोहम्मद सरवर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग