{"_id":"63388fe534af056b5a1e1061","slug":"udhampur-blast-udhampur-news-jmu2692706165","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाकों से बसों के चालक सतर्क, जांच करने के बाद ही डाला गियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाकों से बसों के चालक सतर्क, जांच करने के बाद ही डाला गियर
विज्ञापन
उधमपुर: 2 दिन बाद मुख्य बस अड्डे पर लौटी रौनक.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बस में धमाके के दो दिन बाद शनिवार को उधमपुर बस अड्डे की रौनक लौटी। सुबह से शाम तक अड्डा से विभिन्न रूट के लिए बसें रवाना होती रहीं। सभी दुकानें भी खुलीं और कारोबार चला। हालांकि, बसों के रवाना होने से पहले यात्रियों व सह चालकों ने बसों की अच्छी तरह जांच की। उसके बाद ही बसों को अड्डे से रवाना किया गया।
गौरतलब है कि वीरवार को सुबह बस में धमाका होने के बाद पुलिस से बस अड्डे को सील कर दिया था, और वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी थी। इस कारण बसों को अड्डे के बाहर से रवाना किया जा रहा था। बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही बस अड्डे पर व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो गया था। शुक्रवार को व्यापार मंडल ने पुलिस से बस अड्डा को खोलने की मांग की, और पुलिस ने अड्डे से तारबंदी हटा दी।
शनिवार को सुबह बस अड्डे पर रौनक लौटी। जिले के विभिन्न रूट से बसें उधमपुर पहुंचीं और अड्डे से रवाना भी हुईं। दुकानें खुलने पर दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली। लेकिन, बस अड्डे पर चालक सतर्क नजर आए। वह बसों की लगातार जांच कर रहे थे। देख रहे थे कि किसी ने कोई लावारिस वस्तु तो नहीं रख दी। इसके साथ पुलिस भी लगातार बस अड्डे पर चक्कर लगा रही थी, और सुरक्षा व्यवस्था को देख रही थी। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था। शाम तक बस अड्डे पर आवाजाही सुचारु रही।