फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: लंबित इंतकाल मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जिले में भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, जमाबंदियों के अद्यतन और किसानों की डिजिटल पहचान बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर डोडा के कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल और जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त विशेष महाजन ने संयुक्त रूप से की। विशेष महाजन जिले में भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के लिए मेंटर भी हैं। बैठक में एग्रीस्टैक योजना के क्रियान्वयन, किसान पहचान पत्र बनाने, भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करने, जमाबंदियों को अपडेट करने और लंबित इंतकाल मामलों के निपटारे सहित राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त कृष्ण लाल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि रिकॉर्ड को सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाए। उन्होंने लंबित इंतकाल मामलों का जल्द निपटारा करने तथा जमाबंदियों और अन्य राजस्व रिकॉर्ड को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक और भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने और आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा। परिवहन आयुक्त विशेष महाजन ने भौतिक जमाबंदियों और राजस्व रिकॉर्ड की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पटवारियों को रिकॉर्ड में मौजूद कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने और आवश्यक सुधार व अपडेट का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एग्रीस्टैक के क्रियान्वयन और पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर जानकारी की सटीकता, पूर्णता और नियमित अपडेट सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनिल कुमार ठाकुर, सहायक आयुक्त राजस्व अशरफ परवेज, तहसीलदार, मुख्य कृषि अधिकारी डोडा, नायब तहसीलदार, पटवारी और राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed