{"_id":"6ac94a9e218723107807a4d2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-141564-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नवरात्र कल से, बाजारों में बढ़ेगी रौनक, मिट्टी के दीये, प्याले और कलश की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नवरात्र कल से, बाजारों में बढ़ेगी रौनक, मिट्टी के दीये, प्याले और कलश की मांग बढ़ी
विज्ञापन
नवरात्र में जौ लगाने के लिए मिट्टी के प्याले खरीदते ग्राहक।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। शारदीय नवरात्र कल से शुरू हो रहे हैं और बाजारों में त्योहार की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। पूजा सामग्री की दुकानों से लेकर मिट्टी के बर्तन बेचने वाले दुकानदारों तक को नवरात्र के दौरान कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
नवरात्र के लिए भक्तों ने पूजा सामग्री और खेत्री के लिए मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी शुरू कर दी है। नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और माता की रंग-बिरंगी चुन्नियां, वस्त्र और शृंगार से दुकानें सजने लगी हैं। बाजार में खरीदारी को लेकर दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल श्राद्ध के चलते ग्राहक कम पहुंच रहे हैं, लेकिन नवरात्र शुरू होते ही बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के दीये, प्याले और कलश की मांग बढ़ने लगी है। श्रद्धालु माता रानी की पूजा और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इन वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। नारियल की कीमत 50 से लेकर 80 रुपये तक है जबकि चुनरियों की कीमत 10 रुपये से शुरू होकर लंबाई और सजावट पर निर्भर करती है। दुकानदारों के अनुसार जैसे-जैसे नवरात्र के दिन आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे पूजा सामग्री और मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी भी बढ़ने की संभावना है।
मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होंगे नवरात्र
पहला नवरात्र 11 अक्तूबर को मां दुर्गा का पहला स्वरूप मां शैलपुत्री का होता है। पंडित नीलकंठ शास्त्री के अनुसार कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
कोट
अभी श्राद्ध चल रहे हैं, इसलिए खरीदारी के लिए कम लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि नवरात्र के पहले दिन से अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। माता रानी की पूजा के लिए श्रद्धालु जरूरी सामान खरीदेंगे, जिससे कारोबार में तेजी आ सकती है।
- रमन, दुकानदार
नवरात्र में मिट्टी के दीये, प्याले और कलश की मांग रहती है। श्रद्धालु पूजा के लिए इनकी खरीदारी करते हैं। अभी श्राद्ध के कारण कुछ लोग परहेज कर रहे हैं लेकिन नवरात्र शुरू होते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- हरदेव सिंह, दुकानदार
नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। इसलिए हफ्ता पहले सामान मंगवा दिया जाता है। अभी बाजार में खरीदारी थोड़ी धीमी है लेकिन त्योहार शुरू होते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- सुरिंदर सिंह, दुकानदार
नवरात्र के लिए माता का शृंगार का सामान और आगामी करवाचौथ के लिए चुड़िया मंगवाई गई हैं। नवरात्र के पहले दिन लोग खरीदारी के लिए पहुंचेंगे और आने वाले दिनों में कारोबार अच्छा रहेगा।
-प्रांजल गुप्ता, दुकानदार