{"_id":"66aeb0ae50dc01103808dab4","slug":"udhampur-basantgarh-panara-lodra-road-construction-udhampur-news-c-202-1-udh1007-113751-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बसंतगढ़ में पनारा से लोदरा तक सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बसंतगढ़ में पनारा से लोदरा तक सड़क का निर्माण शुरू
Sun, 04 Aug 2024 04:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
2.44 करोड़ की लागत से होगा छह किलोमीटर सड़क का निर्माण
दो पंचायतों सहित कई गांवों की 10 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक बसंतगढ़ के पनारा से लोदरा तक 2.44 करोड़ रुपये की लागत से छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह काफी पुरानी मांग थी। इस सड़क के बनने से करीब दो पंचायतों सहित कई इलाकों की 10 हजार से ज्यादा की आबादी को लाभ मिलेगा। पूर्व सरपंच लोदरा ने बताया ने बताया कि सड़क न होने के कारण क्षेत्रवासी पैदल ही आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। लेकिन, अब सड़क बनने से लोग काफी खुश हैं।
सड़क के बनने से क्षेत्र का विकास होगा। क्षेत्र में कोई बीमार पड़ जाए तो उसे उठाकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क का निर्माण बेहतर सामग्री के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि सितंबर माह तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क बनने से लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।
- नीरज वर्मा, एई, पीएमजीएसवाई विभाग