{"_id":"66aeb8e5530f778d6c02e024","slug":"udhampur-banned-polythene-campaign-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113783-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 27 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, वसूला 5700 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 27 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, वसूला 5700 रुपये जुर्माना
Sun, 04 Aug 2024 04:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एडीसी के नेतृत्व में शहर में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में सिंगल यूज पॉलिथीन के धड़ल्ले से हो रहे इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को एडीसी जोगेंद्र सिंह जसरोटिया के नेतृत्व में अभियान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद के सहयोग से चलाया गया। इस दौरान 27 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही 5700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
शहर के कोर्ट रोड से लेकर मुखर्जी बाजार, गोल मार्किट और सब्जी मंडी से लंबी गली तक कार्रवाई की गई। सभी जगह दुकानों और रेहडी-फड़ियों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की गई और जहां भी किसी कारोबारी के पास यह उपलब्ध पाया गया उसे जब्त कर दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।
इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया। लेकिन, प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए दुकानदारों को इसकी बिक्री पर प्रतिबंध की बात समझायी। सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि सरकार व प्रशासन की तरफ से सिंगल यूज पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, अगर फिर भी कोई कारोबारी इसका उपयोग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी है।
विज्ञापन
पिछली बार चलाए गए पॉलिथीन विरोधी अभियान से दुकानदारों मेें जागरूकता देखने को मिली है। इस बार शहर के कुछ बाजारों में अभियान चलाया गया, जिसमें 27 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 57 सौ रुपये जुर्माना किया गया है। शहरवासियों से अपील है कि वह जब भी बाजार में सामान खरीदने के लिए आएं तो घर से कपड़े का थैला साथ लाएं।
- जोगेंद्र जसरोटिया, एडीसी, उधमपुर