फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, aus mela, culture

Udhampur News: धार गाद्दियां में वार्षिक औस मेले का लोगों ने उठाया लुत्फ

Mon, 24 Jun 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
udhampur, aus mela, culture
चौंड़ माता कल्याण समिति की तरफ से माता पैडी देव स्थान में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर धार गाद्दियां में रविवार को चौथे एक दिवसीय वार्षिक औस मेले (माता पैडी देव स्थान) का आयोजन हुआ। चौंड़ माता कल्याण समिति की तरफ से आयोजित मेले में चढत, पखलाई, ओसू, कैरा, घोरडी सहित उधमपुर और चिनैनी से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर लुत्फ उठाया है।

यह मेला धार गाद्दियां के ऊंचे इलाकों में लगता है। मेले के दौरान लोगों ने मां काली के देवस्थान पर शीश नवा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद खूबसूरत वादी के सुहावने मौसम में मेले का आनंद उठाया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मेला समिति की ओर से बिजली-पानी के पुख्ता प्रबंध किए थे। इस अवसर पर एडीसी जोगेंद्र सिंह जसरोटिया मुख्य अतिथि और तहसीलदार जय सिंह विशिष्ट अतिथि थे। एडीसी ने औस मेला समिति को क्षेत्र की सभी वास्तविक मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं मेला समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को सड़क संपर्क के बिना उनके पास पहुंचने के लिए धन्यवाद दिया। मेला समिति ने धार गाद्दियां से जुगधार तक सड़क की मांग की। इस अवसर पर समिति सदस्य जिया लाल, मुख्तार चंद, बलदेव चंद सहित विमल शर्मा, राज सिंह, शक्ति शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अनूप सिंह, औतीक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed