{"_id":"6af2172218164601b1038614","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-142723-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दीपावली पर पौनी बाजार में रही खूब रौनक, देर रात तक हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दीपावली पर पौनी बाजार में रही खूब रौनक, देर रात तक हुई आतिशबाजी
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाजार में दिनभर रौनक देखने को मिली। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों ने फ्रिज, कूलर, एलईडी और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान की खरीदारी की और विशेष छूट का लाभ उठाया।
वहीं मिनी स्टेडियम में लगाए गए पटाखों के स्टालों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक कस्बे में आतिशबाजी का दौर चलता रहा और लोगों ने पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस जवानों को मिठाई खिलाई और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह, पंच बाबू राम, नायब सरपंच बलविंदर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।