{"_id":"66b015db83c2334db9056ed4","slug":"udhampur-administration-school-name-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113789-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहादत को सलाम...जिले के 21 स्कूलों की बलिदानियों के नाम से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहादत को सलाम...जिले के 21 स्कूलों की बलिदानियों के नाम से होगी पहचान
Mon, 05 Aug 2024 05:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने स्कूलों के नामकरण के संबंध में जारी किया आदेश, आज से समारोह के जरिये होगी शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में अपना कर्तव्य निभाते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जिला उधमपुर के 21 अमर बलिदानियों के सम्मान में उनके नाम पर उनके स्थानीय क्षेत्रों में क्षेत्रवार तरीके से सरकारी स्कूल समर्पित किए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से अब इन स्कूलों का नामकरण किया जाएगा।
इसे लेकर जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। पांच अगस्त से बारी-बारी से प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त स्कूलों में समारोह आयोजित कर बलिदानियों के नाम पर स्कूलों का नामकरण करने की प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा। इन स्कूलों के नामकरण की प्रक्रिया 10 अगस्त को संपन्न होगी।
सरकार और प्रशासन के इस कदम से शहीदों के परिजन और ग्रामीण काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ शहीदों के सम्मान मिलेगा, बल्कि लोगों के लिए भी गर्व की बात होगी। स्कूलों में बच्चे शहीदों के जीवन और राष्ट्र प्रेम की अमर गाथाओं से परिचित होंगे और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
जिले के इन 21 स्कूलों का होगा नामकरण
इन स्कूलों में जोन उधमपुर का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चोपड़ा शाॅप (कांस्टेबल सूरज भान), जोन चिनैनी का मिडिल स्कूल मस्ती (कांस्टेबल रत्तन सिंह), जोन डुडू का गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल लाटी (कांस्टेबल अरशद हुसैन), जोन घोरड़ी का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सिलड़ा (कांस्टेबल अशोक कुमार), जोन बब्बे का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बिलासपुर (कांस्टेबल चैन सिंह), जोन चिनैनी का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल टंडार (एसपीओ प्रदीप कुमार), जोन डुडू का मिडिल स्कूल अपर बथियां (कांस्टेबल रवि कुमार), जोन टिकरी का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सीन ठकरां नंबर 1 (कांस्टेबल रोमेश लाल), जोन डुडू का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चरी बंगला (कांस्टेबल खुशी राम), जोन बब्बे का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चिगली बब्बे (सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद), जोन चिनैनी का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सेरी घंटवाल (कांस्टेबल आजाद चंद), जोन मजालता का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बरयालता (कांस्टेबल राजेंद्र कुमार), जोन उधमपुर का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पारला चक (कांस्टेबल मोहम्मद असलम), जोन डुडू का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल किरकिरी (एसपीओ शाम प्रसाद), जोन चिनैनी का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मितला बप्प (एसपीओ रवि चंद), जोन मजालता का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल थलोरा (कांस्टेबल अशोक कुमार), जोन रामनगर का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जंदराड़ी (हेड कांस्टेबल कृष्ण चंद), जोन कुलवंता का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल तागन (कांस्टेबल शाम लाल), जोन कुलवंता का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल फंग्याल (एसपीओ नूर आलम), जोन मजालता का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कथील दंगू (कांस्टेबल सुभाष चंद्र) और जोन उधमपुर का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल शिवनगर (कांस्टेबल शब्बीर अहमद) शामिल हैं।