फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two thousand people got vaccinated in Udhampur

उधमपुर में दो हजार लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
Two thousand people got vaccinated in Udhampur
उधमपुर। वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को बहुत कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगी है। सैकड़ों की संख्या में तो बिना वैक्सीन लगवाए घरों को लौट गए। जिला अस्पताल में तो दोपहर के समय वैक्सीन खत्म हो गई। शाम तक अगर नया स्टाक नहीं पहुंचता है तो शनिवार को जिला अस्पताल में वैक्सीन सेंटर को बंद रखना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार वैक्सीन की कमी सामने आ रही है। इसी कारण लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंच रहे हैं और कई लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौटना पड़ रहा है। वीरवार को जिले में 2758 लोगों को वैक्सीन लगाई थी और काफी संख्या में लोग बिना वैक्सीन लगवाए लौट गए थे। शुक्रवार को इससे भी कम केवल 2001 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

दस फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 958 लोगों को पहली और 509 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 53 लोगों को पहली 372 को दूसरी, दस वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 89 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम चार बजे तक स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 1530 डोज बची थी। जिला अस्पताल में वैक्सीन पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी। इसके साथ रामनगर में 80 और चिनैनी में 30 डोज बची थी। अगर नया स्टाक नहीं मिलता है तो इन सेंटरों में लोगों को बिना वैक्सीन के ही वापस लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed