फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two SPOs dismissed for helping terrorists in Kathua case

Udhampur News: कठुआ में आतंकी मददगार दो एसपीओ बर्खास्त

विज्ञापन
Two SPOs dismissed for helping terrorists in Kathua case
कठुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद समर्थकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कठुआ जिले में तैनात दो एसपीओ को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दोनों पर आतंकियों से संपर्क रखने और उनकी गतिविधियों में सहयोग करने के गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन

बर्खास्त किए गए एसपीओ में अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अब्बास हैं। जांच में सामने आया कि अब्दुल लतीफ आतंकियों के संपर्क में था और उन्हें सहायता प्रदान करता था। इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी और उसे डोडा जेल में सजा भी काटनी पड़ी थी। दूसरे एसपीओ मोहम्मद अब्बास के खिलाफ इसी तरह के मामलों में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में आतंक समर्थकों या राष्ट्रविरोधी तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले ओवर ग्राउंड वर्करों पर पिछले डेढ़ साल में बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई है। दर्जनों ओवरग्राउंड वर्करों, आतंकी मददगारों पर पुलिस ने पीएसए भी लगाया है। पुलिस ने दो टूक संदेश दिया है कि देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त कोई भी बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed