फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two places in Punjab singers reign

दो स्थानों पर पंजाब के गायकों की बादशाहत

Fri, 07 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Fri, 07 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two places in Punjab singers reign
कटड़ा में नवरात्र महोतसव के विजेता प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर यहां के योज्ञाश्रम परिसर मेें जारी अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में बुधवार को बारह गायकों को स्क्रूटनिंग के माध्यम से भेंट प्रस्तुति का मौका मिला। पहले तीन स्थानों में दो पर पंजाब के गायकों ने बाजी मारी, जबकि एक स्थान जम्मू के गायक को मिला। समुचि प्रतियोगिता के दौरान सुर और ताल का अटूट संगम देखने को मिला।

विज्ञापन


प्रथम स्थान पाने वाले पंजाब के सुखजिंद्र ने सुफियानी भेंट बोल मिट्टी देया बाबेआ... प्रस्तुत की तथा दस हजार का नकद पुरस्कार पाने के साथ सीधे मेगा फाइनल में प्रवेश पाया। जम्मू की करुणा ने ईक राधा ईक मीरा... भेंट की प्रस्तुति दी तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली पंजाब की ममता ने दर आंवांगी तेरे सालाें साल नी माए...भेंट गाई।
विज्ञापन


दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के साथ क्रमश: पांच हजार और तीन हजार रुपये की नकद राशि के साथ सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य गायकों में शुभम भारद्वाज, राधिका शर्मा, राधा देवी, राजीव कुमार, रधिमा वाजपेई, अनील कोल, विशाखा आदि शामिल थे। रीमा देवी की भेंट तेरियां उड़ीकां दातिए... भी प्रभावशाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान मंच का संचालन राकेश वजीर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी सुरिंद्र गुप्ता द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। बुधवार रात की प्रतियोगिात में निर्णायकों की भुमिका हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व चेयरमैन सीएल वर्मा, विभिन्न कालेजों में म्यूजिक विभाग की अध्यक्ष रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed