{"_id":"550b8c452dfd954a38e9df2bdff1668e","slug":"two-killed-in-road-accident-in-ramban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो, रामबन
Updated Fri, 15 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनिहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चंबलवास के पास शालगढ़ी नाला में एक टाटा मोबाइल वीरवार की दोपहर को खाई में गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि टाटा मोबाइल में सात पशुओं की भी जान चली गई। चालक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर बाद टाटा मोबाइल (जेके02बीसी-4322) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी। बनिहाल के चंबलवास के पास पहुंचने पर वह चालक से अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहने नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में टाटा मोबाइल में सवार पुलिस कर्मचारी नील निवासी मो. शरीफ मलिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शरीफ वर्तमान में रामबन के परनोत में रहता था।
विज्ञापन
इसके अलावा गाड़ी के सह चालक अमानत अली निवासी सिद्दड़ा जम्मू ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। जबकि चालक बागे बहु जम्मू निवासी बूटा सैन की हालत गंभीर बनी हुई है।
उसे पुलिस की मदद से उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस हादसे में टाटा मोबाइल पर लादे गए तीन बैल और चार गायों की भी मौत हो गई।
एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। रामसू थाना के अंतर्गत मगरमोट इलाके में सब्जियों से भरा हुआ एक ट्रक बिसलरी नाले में गिर गया। ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।
घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है। उसे होश आने पर ही उसकी पहचान हो पाएगी। दरअसल, पानी में ट्रक गिरने के कारण चालक से कुछ कागजात भी नहीं मिल पाए हैं।