फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Trucks and other vehicles with ten tires will be able to run from Dhar Road

धार रोड से चल सकेंगे दस टायर वाले ट्रक और अन्य वाहन

विज्ञापन
Trucks and other vehicles with ten tires will be able to run from Dhar Road
उधमपुर। व्यापार मंडल, ढाबा और टी-स्टॉल मालिकों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने धार रोड पर छह से अधिक टायर के ट्रकों की आवाजाही पर लगाई रोक को हटा दिया है। आदेश जारी होने के बाद सैकड़ों ढाबा, टी-स्टॉल और मेकेनिकों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि आदेश के चलते इनके कारोबार बंद होने की कगार पर थे।
विज्ञापन

एक माह पहले डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इंदु कंवल चिब ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सांबा से उधमपुर की तरफ धार रोड छह से अधिक टायर ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। आदेश के बाद ट्रकों की आवाजाही बंद होते ही उधमपुर-सांबा के बीच सैकड़ों ढाबा, टी-स्टॉल और वर्कशॉप का काम प्रभावित हो गया था। उन्होंने प्रदर्शन कर मांग को प्रशासन तक पहुंचाया था। इसके साथ ही व्यापार मंडल ने प्रशासन से संपर्क कर पाबंदी को हटाने की मांग की थी। वहीं, कई संगठनों ने भी डीसी से इस संबंध में मुलाकात की थी। डीसी ने समीक्षा के बाद 35 बीआरटीएफ अधिकारियों के साथ संपर्क कर धार रोड के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कमांडर ने बताया कि 33 किलोमीटर लंबे धार रोड के बीच 15 छोटे और बड़े पुल हैं, जिनमें से कई पुलों को मरम्मत की जरूरत है। डीसी ने छह से अधिक टायर के ट्रकों की आवाजाही पर लगाई रोक को हटा दिया है। नए आदेश के मुताबिक धार रोड पर दस टायर तक ट्रक चल सकेंगे और इनका बजन 20 टन तक होना चाहिए। इससे अधिक टन के ट्रक पर रोक जारी रहेगी। इसकी जानकारी मिलने पर ढाबा और टी-स्टाल के मालिकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed