फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traffic did not start from the newly built Birma bridge even on the second day

दूसरे दिन भी नवनिर्मित बिरमा पुल से शुरू नहीं हुआ यातायात

विज्ञापन
Traffic did not start from the newly built Birma bridge even on the second day
उधमपुर। शहर के बिरमा इलाके में बीआरओ की तरफ से बिरमा नाले पर तैयार बैली पुल पर शनिवार को भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं मिली है। बीआरओ के कमांडर का कहना है कि उनकी तरफ से पुल तैयार कर दिया गया है। इस पर बिना किसी परेशानी के 25 टन तक बजन का वाहन बिना किसी परेशानी के चल सकता है। एक समय में ट्रक व बस भी गुजर सकते हैं। इसके बारे में प्रशासन को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को तीन सप्ताह के अंदर बीआरओ ने बिरमा नाले में बैली पुल का निर्माण करने में कामयाबी हासिल की थी। शुक्रवार को पूजन करने के बाद पुल को जनता को समर्पित कर दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन ने इस पर वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी है। डीसी ने मौके पर पहुंच कर पुल का निरीक्षण किया था। शनिवार को प्रशासन की तरफ से पुल पर वाहनों को चलाने की अनुमति देने की संभावना थी, लेकिन शाम तक प्रशासन ने वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि प्रशासन लगातार बीआरओ के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। शनिवार को भी डीसी इंदु कंवल चिब ने बीआरओ के अधिकारियों के साथ संपर्क किया है और पुल की मजबूरी से संबंधित जानकारी हासिल की है। वहीं, अब भी पुराने पुल पर तैयार किए वैली पुल के जरिये ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। बारी-बारी से वाहनों को एक-एक कर छोड़ा जा रहा है। इससे लगातार जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बीआरओ की तरफ से बैली पुल को लेकर कमांडर एच. मूर्ति ने बताया कि पुल पूरी तरह से तैयार है और 25 टन तक क्षमा के वाहन को इस पर बिना किसी परेशानी के चलाया जा सकता है। 25 टन से थोड़ा अधिक वजन का वाहन भी इस पर चलाया जा सकता है। यात्रियों से भरी बस व ट्रक भी इस पर आसानी से चल सकते हैं। इसके बारे में आज भी डीसी को जानकारी दे दी गई है। पुल पर वाहन चलाने को लेकर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन ने ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed